फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फनी जोक्स: आंटी- बेटी तुम्हारा पति क्या करता है? लड़की का जवाब सुनकर हो गईं चुप

Fri, 02 Oct 2026 06:21 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

फनी जोक्स: आज कल के जीवन में हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
फनी जोक्स: वर्तमान समय की भागमभाग वाली जिंदगी में लोगों को अक्सर बढ़ते काम के दबाव की वजह से तनाव रहता है। ऐसे माहौल में बहुत जरूरी है कि आप अपनी व्यस्त समय के बीच खुद के लिए जरूर कुछ समय निकालें। तनाव से दूर रहने के लिए आप हंस सकते हैं। हंसी आपको मानसिक तनाव से बचाने में मदद करती है और आपको स्वस्थ रखती है। लोग कॉमेडी शोज और चुटकुलों की मदद से हंसते हैं। अगर आपको भी हंसना पसंद है, तो हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और खूब हंसेंगे। 

पप्पू और उसकी बीबी में झगड़ा हो रहा था।
पप्पू जोर से चिल्लाया-आखिर तुम मुझे समझती क्या हो ?
क्या मैं तुम्हारा पालतू कुत्ता हूं जो तुम्हारा हर हुक्म मानूं।
पत्नी ने आसमान की ओर देखकर कहा-
हे भगवान ! मुझे नर्क में भी जगह मत देना जो मैंने इन्हें कभी भी कुत्ता समझा हो...
फिर पप्पू से बोली- और अब तुम मुझ पर इस तरह भौंकना बन्द करो!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
आंटी- बेटी, शादी हो गई तुम्हारी?
लड़की- जी आंटी!
आंटी- लड़का यानी पति क्या करता है?
लड़की- अफसोस करता है आंटी।
आंटी चुप 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
चिंटू अपनी बीमारी लेकर डॉक्टर के पास गया, 
डॉक्टर- आपकी बीमारी की सही वजह मेरी समझ में नहीं आ रही, हो सकता है दारू पीने की वजह से ऐसा हो रहा हो, 
चिंटू- कोई बात नहीं डॉक्टर साहब, जब आपकी उतर जाएगी तो मैं दोबारा आ जाऊंगा।

जोक्स हिंदी: टीचर- नाकाम इश्क और मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क है? छात्र का जवाब सुनकर हुआ बेहोश
 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- लड़कों को उस समय सबसे ज्यादा गुस्सा आता है।
जब ऑटो में 2 लड़कियों के बीच में लड़का बैठा हो तब तीसरी लड़की के आने से ऑटो वाला बोले भाई तू आगे आजा।

हिंदी जोक्स: सास- हिंदी में बताओ तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है? बहू का जवाब सुनकर पहुंच गई कोमा में
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे...! 
पापा- बेटा लड़की वाले आ रहे हैं, उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना...! 
लड़की वालों के आते ही बेटा- पापा जरा चाबी देना, वो ट्रेन धूप में खड़ी है, अंदर कर देता हूं...! 
पापा बेहोश...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें