Funny Jokes in Hindi: आज कल की आपाधापी से भरी जिंदगी में इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी हो गया है। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों प्रसन्न रहता है। बढ़ती महत्वाकांक्षाओं की वजह से लोगों की जिंदगी से तनाव से भर गई है। इसलिए मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। ऐसे में जोक्स और चुटकुले लोगों की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं। हम आपके लिए ऐसे मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।
संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much"
लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?
संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...
लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
संता- चौंककर हां, बिलकुल सही
लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
.
पप्पू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू
लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं,
संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...