Today Funny Jokes And Viral Chutkule in Hindi: अगर हम जोर जोर से हंसते हैं, तो एंडोर्फिन हार्मोंस का स्राव होता है। इसकी वजह से मस्तिष्क में ऐसे भाव आते हैं कि हम पूरी तरह स्वस्थ और खुशहाल हैं। इससे तनाव और चिंता जैसी परेशानियां धीरे-धीरे कम हो जाती हैं। योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। तो दे किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
लड़की देखने चिंटू सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी
लड़की वालों ने कहा, 'रिंकी की आवाज कोयल जैसी है उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
चिंटू ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?