Viral Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
चेकअप कराने के लिए पप्पू डॉक्टर के पास जाता है
डॉक्टर शायर होता है, वो पप्पू को अपने शायर अंदाज में दवाई समझाता है
डॉक्टर- दिल लगा के मोहब्बत में धमाल करें,
सिरप को अच्छी तरह से हिला कर इस्तेमाल करें
दिल मेरा टूट गया, उठी जब उसकी डोली,
सुबह, दोपहर, शाम बस एक-एक गोली
डॉक्टर की बात सुनकर पप्पू के होश उड़ गए....