फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फनी जोक्स: देवर- आदमी का जीवन शादी के बाद कैसा रहता है? भीभा का जवाब सुनकर शादी के लिए कर दिया मना

Tue, 15 Sep 2026 06:06 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

फनी जोक्स: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हंसने की वजह से कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से सुबह और शाम हंसना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
फनी जोक्स: हंसी आपको मानसिक तनाव से बचाने में मदद करती है और आपको स्वस्थ रखती है। लोग कॉमेडी शोज और चुटकुलों की मदद से हंसते हैं। अगर आपको भी हंसना पसंद है, तो हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और खूब हंसेंगे। 

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी मैंने ही गायब किए थे
पत्नी- कोई बात नहीं, मैंने आपको माफ किया
पति- तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था,
अब आप आराम से मर जाइए...!
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
देवर- आदमी का जीवन शादी के बाद कैसा रहता है, भाभी?
भाभी- शादी से पहले गर्मजोशी में, शादी के बाद कुछ दिन मदहोशी में और उसके बाद का पूरा जीवन खामोशी में रहता है।
देवर शादी के लिए तैयार नहीं
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है, अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो।
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो।
पलटू-  की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा।

जोक्स: जीजा की बात सुनकर साली गुस्से से हो गई लाल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
व्हाट्सएप पर लड़की के रिप्लाई ना देने से आहत एक लड़के ने लिखा
यूं ना किसी के दिल से ऐसे खेलो...
रिप्लाई नहीं देना है तो फोन बेच कर रेडियो ले लो...!

जोक्स: मरीज- आप बहुत किस्मत वाले हैं डॉक्टर️ साहब, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू ने जैसे ही कार में बैठकर सीट बेल्ट बांधनी चाही,
उदासी भरी आवाज में उसकी पत्नी बोली- मेरे करवा चौथ व्रत पर विश्वास नहीं है आपको...!


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें