फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फनी जोक्स: देवर- भाभी सिर में बहुत दर्द हो रहा है? भाभी जी ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Sat, 07 Nov 2026 04:51 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

फनी जोक्स: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
फनी जोक्स: हंसना हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। खुलकर हंसने से मन प्रसन्न रहता है और मन सकारात्मक विचार आते हैं। स्वस्थ और तनाव मुक्त रहने के लिए मानसिक तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है और इसमें हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। इसलिए हर किसी को हंसने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालना चाहिए। आपकी इसी मुस्कान को बनाए रखने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

लड़की- भैया मुझे चप्पल लेनी है
दुकानदार- ये देखो बहन जी नया डिजाइन
लड़की- और दिखाओ, ये नहीं
और दिखाओ... 
दुकानदार- बहन जी अब तो सारी चप्पल दिखा दीं
अब तो कोई नहीं बची
लड़की- अरे भैया वो एक और डिब्बा रखा है ना
दुकानदार- रहंम करो बहन जी
वो मेरा लंच का डिब्बा है  
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
देवर- भाभी सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
भाभी-सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करें।
देवर- क्यों?
भाभी- सुना नहीं जहर ही जहर को मारता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे !!!

हिंदी जोक्स: लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? जवाब सुनते ही कर ली शादी

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
दो दोस्तों की धमाकेदार बातचीत...
पहला दोस्त - भाई, मेरे मरने के बाद उसे बोल देना कि मैं उसे बहुत प्यार करता हूं,
दूसरा दोस्त - लेकिन तुम तो सिंगल हो भाई
पहला दोस्त - हां... किसी भी लड़की को बोल देना यार, आत्मा को शांति मिल जाएगी...!


जोक्स: मैडम- क्लास में जो बेवकूफ हो वो खड़ा हो जाए, गप्पू ने टीचर को दिया लोटपोट करने वाला जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पत्नी टेबल पर चढ़ कर घर साफ करते-करते गाना गा रही थी,
अगर तुम मिल जाओ... जमाना छोड़ देंगे हम...!
तभी पति ने भी गाना शुरू किया - अगर तुम गिर जाओ... दूसरी ढूंढ लेंगे हम...!
अब बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें