फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 18 Jul 2022 01:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes in Hindi: इंसान को अच्छी सेहत के लिए हंसना बेहद जरूरी है। सभी को दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार तो जरूर हंसना चाहिए। खुश रहने वाले लोगों से हर कोई दोस्ती करना चाहता है, लेकिन बोरिंग इंसान से सभी दूर रहते हैं। कई लोगों को हंसने की वजह नहीं मिलती है, तो वो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इंसान की जोक्स हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

डॉक्टर के पास पहुंचा राजू, बोला मैं बीमार हूं
डॉक्टर ने राजू से कहा- आपकी एक किडनी फेल हो गई है... 
राजू रोने लगा, और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला.....ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई ?
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
बॉयफ्रेंड- तुम इतनी टेंशन में क्यों हो? 
गर्लफ्रेंड- यार मैंने 50 का सिक्का कल निगल लिया था। 
बॉयफ्रेंड- इसमे टेंशन की क्या बात है, आजकल 50 का सिक्का लेता कौन है।
गर्लफ्रेंड आग बबूला। 

 
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- मैं तुम्हारे लिए आग पर भी चल सकती हूं, नदी में कूद सकती हूं। 
लड़का- लव यू जानू, क्या तुम मुझसे अभी मिलने आ सकती हो, 
लड़की- पागल हो क्या इतनी धूप में कैसे आ सकती हूं

4 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी.. 
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर और पुलाव बनाकर खिला दूं।
पति- वाह क्या बात है...मुंह में पानी आ गया.. 
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी अब इसी से काम चला लो। 

 
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा, आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक।
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
सोनू- यार मोनू आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया।
मोनू- अच्छा फिर क्या हुआ? 
सोनू- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया। हमसे पंगा लिया..


 
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
नौकरानी- मेम साब जल्दी आइए आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है 
मालकिन- अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ 
नौकरानी- मालकिन घबराने की कोई बात नहीं मैंने बच्चे को All Out पिला दिया है।
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
पापा- क्या बात है चिंटू आज बड़ा खुश है? 
चिंटू- बस पूछो मत पापा
पापा बता....कमबख्त क्या गुल खिला रहा है 
बेटा आपकी होने वाली बहू 12th में पास हो गई है
फिर क्या था....दे लात और दे चप्पल पड़ी! जमकर हुई धुनाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें