फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: बंगाली बाबा को आधी रात में एक लड़की ने फोन कर कही ऐसी बात, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 12 Jan 2022 04:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को भी शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला। 


बंगाली बाबा को आधी रात में एक खूबसूरती लड़की फोनकर बोली...

सरकाई लियो खटिया जाड़ा लगे,

बंगाली बाबा- हेलो, कौन?

लड़की- भरो, मांग मेरी भरो...

बंगाली बाबा बिस्तर से उठकर बोला- क्या सही में मुझसे शादी करोगी?

लड़की- इस गाने को कॉलर ट्यून बनाने के 1 दबाएं।

बंगाली बाबा- गुस्से में भाग...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था

तभी आंटी बाहर आयी

आंटी- क्यों खड़े हो ?

लड़का- ऐसे ही

आंटी- बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढो लिखो कैरियर सेट कर लो

लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
नौकरानी- मेम साब जल्दी आइये 

आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है 

मालकिन- अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ 

नौकरानी- मालकिन घबराने की कोई बात नहीं 

मैंने बच्चे को All Out पिला दिया है

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर- आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,

ये लो नींद की गोलियां

पत्नी- उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर

डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...

वहां क्यों बैठी है?

लड़की-सेब खाने

महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!

लड़की-ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो

सेब लेकर आई हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें