हंसना इंसान की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इंसान को सुबह और शाम हंसना चाहिए जिससे शरीर और मन दोनों प्रसन्न रहता है। मानसिक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए इंसान को प्रसन्न रहना चाहिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते है आपके साथ हंसने और हंसाने का सिलसिला।
मैनेजर- क्या कोई बता सकता है कि ऑनलाइन खाना
बेचने वाली कंपनियां कैसे सफल हुईं?
पप्पू- इसका क्रेडिट लाखों युवतियों द्वारा बनाए
गए घिया, टिंडा, लौकी और तोरई को जाता है।
पति- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है
कि पानी गरम हो सकता है।
पत्नी- हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं।