फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पति- आज सब्जी बिल्कुल भी अच्छी नहीं बनी है, पत्नी ने दिया ऐसा जवाब कि हंसते हुए आ जाएंगे आंसू

Mon, 08 Dec 2025 02:14 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: हम आपके लिए कुछ चटपटे और मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जो पढ़कर आपका तनाव भी उड़ जाएगा और चेहरे पर मुस्कान भी आ जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन खुशियों और हंसी से भरा रहे तो रोजाना कम से कम एक बार जोर-जोर से हंसना बेहद जरूरी है। हंसना सिर्फ मूड अच्छा नहीं करता, बल्कि आपके दिमाग, दिल और शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी मानते हैं कि हंसने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हृदय की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे और मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जो पढ़कर आपका तनाव भी उड़ जाएगा और चेहरे पर मुस्कान भी आ जाएगी।

आरती रात को 2 बजे जगकर पति समीर से पूछती है- "तुम बताओ, 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना रन बनाया था?"
समीर: "98"
आरती: "और चांदनी मूवी में हीरोइन कौन थी?"
समीर: "श्रीदेवी"
आरती: "आज जो हमारे घर आई थी..."
समीर बीच में बोलता है: "अच्छा, 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई, हां उसका नाम आरती है..."
आरती: "लेकिन इतनी रात को सब ये क्यों पूछ रहे हो? अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?"
चारों तरफ सन्नाटा।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
रोहित: "तुम चाय पीने के लिए कितनी दूर तक जा सकते हो?"
सोनू: "एक बार तो लड़की तक देखने चला गया था..."

पति: "आज सब्जी बिल्कुल भी अच्छी नहीं बनी है।"
पत्नी: "चुपचाप खा लो। सब्जी को फेसबुक पर 500 लोगों ने लाइक किया है और तुम्हारे ही अलग नखरे हैं।"
करण बेहोश।
विज्ञापन

3 of 5
हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड प्रिया: "यार, बस स्टॉप पर 1 घंटे तक बस ही नहीं आई। फिर मैंने BMW खरीदी!"
बॉयफ्रेंड अर्जुन: "Wow, तुमने BMW खरीद ली... इतने पैसे कहां से आए?"
प्रिया: "अरे, BMW मतलब बिसलरी मिनरल वाटर। बहुत प्यास लगी थी ना!"
अर्जुन ने हाथ जोड़ लिए।

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
पत्नी सोनम: "मायके से रिश्तेदार आ रहे हैं।"
पति अजय: "मेरा दिमाग मत खाओ, मैं बिजी हूँ। कौन कौन आ रहा है?"
सोनम: "मेरी दोनों छोटी बहनें आ रही हैं।"
अजय खुश होकर: "अरे डार्लिंग, तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार। पक्का टाइम से आ जाऊंगा।"

पप्पू: "भाई कल सर्कस देखने चलेंगे।"
सुरेश: "मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा।"
पप्पू: "अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गईं तो किसे बचाएगा?"
सुरेश: "भाई, मैं तो शेर को बचाऊंगा। आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
खाने में बाल मिलने पर पति विवेक अपनी पत्नी पूजा से रोमांटिक अंदाज में बोला:
विवेक: "सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो।"
पूजा (शर्माते हुए): "आप भी न..."
विवेक: "ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें