फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब लड़की ने बॉयफ्रेंड से अपना प्यार साबित करने को कहा, लड़के ने दिया मजेदार जवाब

Fri, 09 Dec 2022 12:50 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Latest Chutkule: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको कम से कम दिन में एक बार हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। दरअसल, हंसने से इंसान का मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहते हैं, जिससे हम बीमारियों से भी बचे रहते हैं। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से इंसान का इम्यून सिस्टम बेहतर रहता है। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। हंसने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिसकी वजह से दिल की बीमारियां भी दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, आपके तनाव को कम कर देंगे। 

लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे? 
प्रेमी- शाहजहां जैसा,
लड़की- तो ताजमहल बनवाओ, 
प्रेमी- जमीन खरीद ली है, बस तुम्हारे मरने का इंतज़ार कर रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
दिल्ली की एक खूबसूरत लड़की को ठंड में ठिठुरता देख बिहारी लड़का बोला...
लड़का-का ओ, मैडम, हिस्टीरिया के पेशेंट हो क्या
लड़की-गाल पर थप्पड़ रशीद कर बोली
इडियट, शादी मे जा रही हूं।
लड़का रोनी सूरत बनाकर बोला-गुस्सा क्यों कर रही हो...
हमरे यहां लड़की ऐसे ही रात में भूत खेलाती है।
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
चंपू अपनी पत्नी से: जान, मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं.
बीवी- अच्छा, तो क्या मैं आपको नहीं करती? आपके लिए तो मैं पूरी दुनिया से लड़ सकती हूं.
चंपू- लेकिन बेबी तुम तो बस मुझसे ही लड़ती रहती हो?
बीवी- आप ही तो मेरी दुनिया हो...!!

4 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
शख्स ने पूछा- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं, 
इस प्यार का राज क्या है? 
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था, 
पूछने की हिम्मत नहीं हुई, इसलिए डार्लिंग कहता हूं।
 
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना
मोनू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए
मोनू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।
 
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बच्चा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली?
पापा- उसके गाल का छोटा सा तिल!
बच्चा- कमाल है !!! इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ली...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टिंकू दुखी था।
किसी ने पूछा- क्यों टेंशन में हो?
टिंकू-यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख दिए,
अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें