फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति और पत्नी ने मंदिर जाकर भगवान से मांगा कुछ ऐसा, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 09 Dec 2022 01:11 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Latest Chutkule: आज के समय में लोगों के पास अपने लिए भी समय नहीं होता, जिसकी वजह से उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। काम के बढ़ते दबाव की वजह से लोग हंसना तक भूल गए हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। लेकिन यदि आप थोड़ा सा समय निकालकर हंसी ठिठोली करते हैं, तो आप इन परेशानियों से बच सकते हैं। दरअसल, हंसने से इंसान का मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहते हैं, जिससे हम बीमारियों से भी बचे रहते हैं। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिसकी वजह से दिल की बीमारियां भी दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, आपके तनाव को कम कर देंगे। 

पति और पत्नी मंदिर गए
पति (पत्नी से)- तुमने क्या मांगा?
पत्नी (पति से)- आप और मैं सात जन्म तक साथ रहे
पत्नी- और आपने क्या मांगा?
पति- ये हमारा सातवां जन्म हो
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
रमेश अपनी पत्नी से- अच्छा ये बताओ 'विदाई' 
के समय तुम लड़कियां इतनी रोती क्यों हो? 
पत्नी- पागल, अगर तुझे पता चले... 
अपने घर से दूर ले जाकर कोई तुमसे बर्तन मंजवाएगा तो तू क्या नाचेगा।
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
फेसबुक पर खूबसूरत लड़की की फोटो को लाइक कर एक देहाती लड़का कमेंट में लिखा...
नाम----
गांव---
पोस्ट----
जिला----
राज्य-------
फोन नंबर-----------
ये सब भर दीजिए। हम अपने पापा को शादी का प्रस्ताव लेकर आपके घर भेजेंगे। आपका आशिक...मटरूवा।

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा? 
पति- अपनी गर्दन को रोजाना दाएं बाएं हिलाती रहो।
महिला- किस समय? 
पति- जब कोई खाने को पूछे!
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक बार बस कंडक्टर ने बच्चे से पूछा- तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो,
तुम्हारे पिता चौकीदार हैं क्या?
बच्चा बहुत ही शरारती था...
वो बोला- आप हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो,
तुम्हारे पिता हमेशा मांगते रहते हैं क्या?
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बच्चा - मम्मा क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं ?
मम्मी - नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा 
बच्चा - क्योंकि मम्मा मैं कहीं भी जाता हूं तो सब यही कहते हैं कि हे भगवान फिर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टोलू- सबसे शुद्ध और ताज़ा माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है?
मोलू- बिजली विभाग..!
टोलू- वो कैसे?
मोलू- हाथ लगाकर देख, पता चल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें