फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब पति और पत्नी के बीच हुई जमकर लड़ाई, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 27 Apr 2022 04:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Jokes And Chutkule in Hindi: हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक बार संता के फोन पर अनजान नंबर
से कॉल आई।
लड़की– क्या आप शादीशुदा हैं?
संता– नहीं, पर आप कौन हो ।
लड़की– तुम्हारी बीवी, आज घर आना फिर बताउंगी।
थोड़ी देर बाद फिर अनजान नंबर
से कॉल आई।
लड़की– क्या आप शादीशुदा हो ?
संता – हां, पर आप कौन?
लड़की– तुम्हारी गर्लफ्रेंड, धोकेबाज।
संता– सॉरी यार, मुझे लगा मेरी बीवी है।
लड़की– बीवी ही हूं चूहे, आज तो बस
तू घर आजा।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति पत्नी मे झगड़ा हुआ, पति घर से चला गया, 
पति- रात को फोन पर,”खाने मे क्या है” 
पत्नी- ज़हर. 
पति- मैं देर से आऊंगा, तुम खाकर सो जाना।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

एक बार पप्पू को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया और दरबार में लेके गये...
अकबर- कौन हो तुम??
पप्पू- महाराज मैं पप्पू हूं...
अकबर- इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे??
पप्पू- कुछ..कुछ नहीं महाराज (घबराते हुए)
अकबर- सैनिकों, इसे ले जाओ और बंदी बना दो...
पप्पू- महाराज रहम करो, मुझे बंदी मत बनाओ मुझे बंदा ही रहने दो।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक अंकल ने पप्पू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है...? 
पप्पू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
हवलदार- सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण प्ले किया था... 
जेलर- यह तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान क्यों हो रहे हो? 
सर परेशानी यह है कि हनुमान बना कैदी अभी तक संजीवनी बूटी लेकर नहीं आया है।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पति- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है 
पत्नी- हां जरूर, क्यों नहीं... 
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,तो पानी क्यों नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
चिंटू और उसकी पत्नी की मैरिज एनिवर्सरी थी, इसलिए पिंटू ने उन्हें फोन किया। 
चिंटू घर पर नहीं था। उनकी नौकरानी ने फोन उठाया... 
पिंटू- हैलो, चिंटू है? 
नौकरानी- नहीं, वो लोग बाहर गए हैं, उनकी मैरिज अननेसेसरी है न।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें