Funny Viral Jokes: जोक्स और चुटकुले हंसाने में लोगों की काफी मदद करते हैं। अगर आप खुश रहते हैं और तनाव आपसे दूर रहता है। हंसने-मुस्कुराने से आपके चेहरे पर चमक रहती है। चेहरे की हल्की सी मुस्कान आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए हर दिन आपको नियमित रूप से हंसना चाहिए। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो बिना देर किए आइए शुरू करते हैं हंसने मुस्कुराने का सिलसिला...
सास अपनी बहू से परेशान थी, क्यूंकि वो कोई काम नहीं करती थी
एक दिन सास ने अपने बेटे के साथ मिलकर सलाह की,
'कल सुबह मैं घर में झाड़ू लगाउंगी और तुम मुझे टोकना
कि लाओ मां मैं कर देता हूं। इस तरह बहू को कुछ तो शर्म आएगी।'
सुबह जैसे ही मां झाड़ू लगाने लगी...
बेटा- लाओ मां मैं कर देता हूं
बहू- अरे, इसमें झगड़ने की क्या बात है,
एक दिन मां लगाएंगी और एक दिन तुम लगा लेना।