फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पति की कब्र पर रोते हुए पत्नी ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Fri, 23 May 2025 10:33 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Comedy Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.....

पति की कब्र पर पत्नी रोते हुए बोली-
बेटा लैपटॉप, बेटी मोबाइल मांग रही है, क्या करूं?
मेरे खुद के पास कपड़े नहीं हैं, क्या करूं?
कब्र से घुटी-घुटी सी आवाज आई
मर गया हूं, दुबई नहीं गया हूं.....

पत्नी- अच्छा एक बात बताइए कि ये शादी का असली मतलब होता क्या है?
पति- यही कि धूमधाम से खुद की सुपारी देना.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
शर्मा जी- डॉक्टर साहब, मैं जब भी सोता हूं मेरे सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हैं
डॉक्टर- कोई दिकक्त नहीं है, रात को सोने से पहले ये गोली खा लेना
शर्मा जी- कल से खाऊंगा
डॉक्टर- आज से क्यों नहीं?
शर्मा जी- आज तो फाइनल है
डॉक्टर बेहोश....


Today Jokes: पप्पू से गप्पू- आज के युग में किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक मॉडर्न लड़की भुट्टे बेचने वाले शख्स के पास आकर बोली-
एक हैडंल वाला पॉपकॉर्न देना अंकल
भुट्टे बेचने वाले फूट-फूट कर रोने लगा.......

टीचर- शिक्षा के साथ एक कहानी सुनाओ
चिंटू- मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन किया, वो सो रही थी
फिर उसने मुझे फोन किया, तब मैं सो रहा था
शिक्षा- जैसी करनी वैसी भरनी..... 

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- ए सुनीता, हम कइसे मान लें कि तुम हमका प्यार करती हो?
लड़की- याद करो, दुई साल पहिले तुम अपनी जिज्जी संग हमारे घर आए थे
और हमरे आंगन को कोने में गुटखा खाए थूक रहे थे
लड़का- हां तो
लड़की- हम आज तक ऊ जगह गोबर से इसलिए नहीं लीपे रहे की,
कहीं तुमरे प्यार की निशानी नी मिट जाए.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
लड़की- मत कर मेरा पीछा, एक दिन तू पछताएगा
मेरे कॉलेज के बाहर पानी पूरी की दुकान लगाएगा
लड़का- तू मत ठुकरा मेरे प्यार को, एक दिन तू भी पछताएगी
उसी पानी पूरी की दुकान पर प्लेट मांजती नजर आएगी......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें