Chutkule in Hindi: हंसना हर इंसान के लिए बहुत जरूरी होता है। हंसने से आप तनाव से दूर रहते हैं और सेहतमंद रहते हैं। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स (Jokes) और चुटकुले (Chutkule) माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारकर हंसने लगेंगे आप।
पप्पू (गप्पू से)- यार आज के युग में किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता
गप्पू- ऐसा क्यों
पप्पू- मैं टीवी छोड़कर पानी पीने क्या गया,
इतने में गुंडे हीरोइन को उठाकर ले गए........
पप्पू की छत टपक रखी थी, ठीक डाइनिंग टेबल के ऊपर
पप्पू ने गप्पू से कहा- यार पता नहीं कबसे ये छत टपक रही है
गप्पू ने पूछा- तुझे कब पता चला कि तेरी छत टपक रही है?
पप्पू- जब कल रात को मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ....