Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में प्रसन्न रहने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहेगा। अगर आप हर दिन नियमित रूप से खुलकर हंसते हैं, तो कई तरह की बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। हंसने एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
ट्रेन में पढ़ी जाने वाली किताबें…
1AC- बिजनेस मैगजीन, मार्क्स, एडिसन, गॅलिलिओ, लिंकन
2AC- शेल्डन, ब्रुक्स, शेक्सपियर, ऍरिस्टोटल
3AC- गांधी, ओबामा, अब्दुल कलाम, चेतन भगत, ओशो, अरुंधती रॉय, रॉबिन शर्मा, दीपक चोप्रा, शिव खेरा
Sleeper- क्रिकेट सम्राट तेंडुलकर, मनोरमा, फिल्म फेयर, बाबा रामदेव, अध्यात्म
General- प्रेमिका का बदला, खौफनाक हवेली, खूंखार रात, बेवफा से बदला लेने के 101 तरीके, मनचाही लड़की पटाने का तरीका, करंट मारे गोरिया, 30 दिन में डाक्टर कैसे बनें...