Funny Jokes: आज के समय में हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। व्यस्त जीवन में लोग काम के दवाब की वजह से तनाव जूझ रहे हैं। ऐसे में हंसी एक ऐसी दवा है जो तनाव और कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करती है। अगर आप भी तनाव से बचना चाहते हैं, तो आज से ही हंसना शुरू कर दीजिए। आप घर हो या दफ्तर कहीं हंस सकते हैं। हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जो हंसाने में आपकी काफी मदद करेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
चिंटू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा-
.
.
शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।