Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना-मुस्कुराना और खिलखिलाना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना बहुत जरूरी है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से आप बच सकते हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पप्पू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...
पप्पू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...
पप्पू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...
पप्पू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!