फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की बातें सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Fri, 10 Feb 2023 12:44 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Jokes: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमेशा खुश रहना बहुत जरूरी है। हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने से हमारे मन से नकारात्मकता दूर चली जाती है, जिससे हमें तनाव से भी छुटकारा मिलता है। हंसना डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। हर दिन खुलकर हंसने से हमारी इम्यूनिटी बेहतर होती है, लेकिन आज कल समय न मिलने की वजह से लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं। ऐसे में लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए जोक्स लाते हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

गर्लफ्रेंड - जानू, मेरे सिर में बहुत दर्द है।
बॉयफ्रेंड  ने लड़की के सिर को चूमते हुए पूछा - अब सही हुआ?
गर्लफ्रेंड - हां, अब बिल्कुल सही हो गया।
पास में ही खड़ा एक डॉक्टर मन ही मन में भुनभुनाते हुए - लानत है मेरी MBBS की डिग्री पर।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।
रामू की बात सुनकर मैनेजर हैरान रह गया।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
भाई कितनी भी पढ़ाई कर लो, डिग्री-विग्री ले लो...
लेकिन रेस्टॉरेंट के दरवाजे पर Push और Pull देखते ही
2-3 सेकंड के लिए सोचना जरूर पड़ता है कि दरवाजा धकेलना है कि खींचना...!

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
प्लम्बर - सर, नल ठीक हो गया है।
लेबर चार्ज 800 रुपए हो गए,
इंजीनियर - अरे 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है...
प्लम्बर - सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति व्हिस्की का एक गिलास बनाता है और पत्नी से कहता है- लो पिओ इसे,
पत्नी व्हिस्की चखती है, फिर कहती है.. छी....छी...कितनी कड़वी है,
पति: और तू सोचती है कि मैं रोज अय्याशी करता हूं।
ज़हर के घूंट पीता हूं... ज़हर के!
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीलू की 2 करोड़ की लॉटरी निकली
लॉटरीवाला - आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे
टीलू - ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो, नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सर्दी के मौसम में अचानक बारिश होने लगी...!
पहला पागल बोला: चल अंदर चलते हैं...!
आकाश में छेद हो गया है।
इतने में बिजली कड़की और दूसरा पागल बोला: चल सो जा
लगता है वेल्डिंग वाले भी आ गए हैं...!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें