जिंदगी की भागदौड़ में खुश रहने के लिए हमेशा किसी बड़े मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। कभी सुबह की चाय के साथ दो मिनट की बातचीत, कभी पसंदीदा खाना मिल जाना, तो कभी किसी अपने का बिना वजह हंसा देना भी दिन को खास बना देता है। घर में जब पति-पत्नी साथ होते हैं, तो ऐसी छोटी-छोटी खुशियों के साथ हल्की-फुल्की नोकझोंक भी चलती रहती है। कभी एक की बात दूसरे को मजेदार लगती है, तो कभी किसी सीधे-सादे सवाल का ऐसा जवाब मिलता है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। तो ये पति-पत्नी के छोटे जोक्स आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। इन्हें पढ़िए और देखिए कि रोजमर्रा की आम बातों में भी हंसने की कितनी वजहें छिपी होती हैं।
पत्नी - सुनो जी, मैं कैसी लग रही हूं?
पति - बिल्कुल ऐसी, जैसे भगवान ने फुर्सत में बनाई हो।
पत्नी खुश होकर - सच में?
पति - हां, तभी तो तैयार होने में भी इतनी फुर्सत लेती हो!