फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: सच्चे दिल से प्रार्थना करने को लेकर टिंकू ने टीचर से कही ऐसी बात, पढ़कर खिल उठेगा आपका उदास चेहरा

Wed, 16 Apr 2025 01:09 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसी एक ऐसी अद्भुत अनुभूति है जो न केवल हमें खुश रखती है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। खुलकर हंसना न सिर्फ हमारे मानसिक तनाव को कम करता है साथ ही आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

 

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: काम में व्यस्त होने के कारण लोग अपने लिए हंसने-हंसाने का समय नहीं निकाल पातेआज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सेहत अच्छी रहती है। साथ ही तनाव से होने वाली बीमारियों से भी बचा जा सकता है। ऐसे में जोक्स (Jokes) और चुटकुले (Chutkule) माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला... 


टीचर (टिंकू से)- बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए तो वो जरूर सफल होती है
टिंकू- रहने दीजिए सर, अगर ऐसा होता तो आज आप मेरे सर नहीं, ससुर होते......


टीचर- बीरबल कौन था?
पप्पू- पता नहीं टीचर
टीचर- पढ़ाई पर ध्यान दो तो पता चले
पप्पू- प्रमोद, विक्की, गौरव कौन हैं?
टीचर- मुझे क्या पता?
पप्पू- बेटी पर ध्यान दो तो पता चले....
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
ऑपरेशन टेबल पर लेटे हुए मरीज ने डॉक्टर से पूछा?
डॉक्टर साहब मुझे अस्पताल में कब तक रुकना पड़ेगा
डॉक्टर- ऑपरेशन सफल हुआ तो एक हफ्ता नहीं तो आधा घंटा...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक महिला ने अपनी पड़ोसन से पूछा- क्या तुम्हें ऐसा आदमी पसंद है
जिसके सारे बाल सफेद हों, जो हेयर कलर लगाकर
जवान बनने की कोशिश करता हो?
चार कदम चलने पर जिसकी सांस फूल जाती हो
जो नहाता न हो और टॉयलेट में आधा-आधा घंटा गुजारता हो
पड़ोसन- नहीं हरगिज नहीं, भला ऐसे मर्द को कौन औरत पसंद करेगी
महिला- तो फिर मेरे पति के पीछे क्यों पड़ी हो.....

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
नंदू- यार कुछ पैसे उधार दे दे
पप्पू- क्या हुआ यार सब ठीक-ठाक
नंदू- बीवी का उधार चुकाना है
पप्पू- मतलब
नंदू- मुसीबत में बीवी से कभी पैसे उधार लिए थे
लेकिन अब समझ आ गया कि कभी भी बीवी से पैसे उधार नहीं लेने चाहिए
मैंने दो साल पहले 30 हजार लिए थे
50 हजार दे चुका हूं, अभी भी 30 बाकी हैं
पता नहीं कौन सा हिसाब लगाती है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़की महंगा परफ्यूम लगा कर लिफ्ट में आई और
पिंटू को देखकर बोली- कोबरा परफ्यूम, 6000 रुपए
दूसरी लड़की भी महंगा परफ्यूम लगा कर आई और
वह भी पिंटू को देखकर बोली- ब्रूट परफ्यूम 7000 रुपए
अचानक लिफ्ट रुक गई
दोनों लड़कियां अपनी-अपनी नाक पकड़ कर पिंटू को घूरने लगीं
पिंटू ने मुस्कुराते हुए कहा- मूली का परांठा 15 रुपए.....
 

आज के मजेदार जोक्स: गोलू- क्या बढ़िया गाड़ी है, बॉस का जवाब पढ़कर खिलखिलाकर हंसने लगेंगे आप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें