फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: गोलू- क्या बढ़िया गाड़ी है, बॉस का जवाब पढ़कर खिलखिलाकर हंसने लगेंगे आप

Wed, 16 Apr 2025 12:40 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi Funny: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
Funny Jokes: हंसना सिर्फ एक भावनात्मक अभिव्यक्ति नहीं है बल्कि शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह न केवल हमारे मन को प्रसन्न करता है बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभदायक है। हंसने से तनाव कम होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...


बॉस की नई कार देखकर गोलू खुश हो कर बोला
वाह! क्या बढ़िया गाड़ी है
बॉस ने गोलू के कंधे पर हाथ रख कर कहा
तू अगर ईमानदारी से काम करेगा, जी लगा के मेहनत करेगा
समय पर आएगा, छुट्टियां नहीं लेगा, टारगेट पूरा करेगा और ओवर टाइम करेगा 
तो अगली बार मैं इससे भी बड़ी गाड़ी लूंगा...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक हाथी ने रोमांटिक मूड में एक चींटी को छेड़ दिया
चींटी गुस्से में, हाथी की बीवी के पास गई और बोली-
अपने आवारा शौहर को संभाल लो बहन
वर्ना मर्द हमारे भी छिछोरे हैं और बाहर तुम भी निकलती हो....


संजू- परसों मेरी बीवी कुएं में गिर गई थी, बहुत चोट लगी, बहुत चिल्ला रही थी
मंजू- अब कैसी है?
संजू- अब ठीक है, कल से कुएं से आवाज नहीं आ रही....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
मास्टर- बताओ कौन सी ऐसी चीज है, जो खींचने से छोटी होती है?
टिंकू- सर बीड़ी
मास्टर- नशेड़ी की औलाद
तू निकल मेरी क्लास से बाहर.....

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
नए साल की पार्टी में नेहा ने अपनी सहेली अंकिता से कहा-
देख वो लड़का कितना बोलता है, लगातार बोलता ही जा रहा है
इस पर नेहा ने कहा- एक महीने बाद उसकी बोलती बंद हो जाएगी
अंकिता- वो कैसे?
नेहा- अगले महीने मैं उससे शादी जो करने जा रही हूं....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक शराबी सड़क के किनारे बहुत ज्यादा पीने की वजह से लड़खड़ा कर चल रहा था
पुलिस- शराब पीकर घूम रहा है, ठीक से चला भी नहीं जा रहा
आखिर इतनी ज्यादा पीने की क्या जरूरत थी?
शराबी- मजबूरी थी साहब, पीने के अलावा और कोई चारा ही नहीं था
पुलिस- आखिर ऐसी क्या मजबूरी हो गई थी?
शराबी- जी वो बोतल का ढक्कन गुम हो गया था....
 

डॉक्टर- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे? मरीज का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें