फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेदार चुटकुले: पप्पू ने पड़ोसी को बताया अपनी खुशहाल जिंदगी का राज, पढ़कर जोर-जोर से हंसने लगोगे आप

Fri, 18 Sep 2026 09:30 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
हिंदी चुटकुले: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



पड़ोसी पप्पू से कहता है- आप बड़े किस्मत वाले हैं
जब भी रात को आपके घर के सामने से गुजरता हूं,
हंसने की आवाजें आती हैं
लगता है, आप लोग काफी खुशहाल जीवन जी रहे हैं
गोलू- नहीं भाई.....मेरी बीवी रोज मुझे जूते फेंक कर मारती है
अगर लग जाए तो वो हंसती है, और वो चूक जाए तो मैं हंसता हूं.
बस यही है, मेरी खुशहाली का राज.......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सुरेश- कभी किसी की हाय नहीं लेनी चाहिए
मोहन- क्या हुआ?
सुरेश- सुबह-सुबह पड़ोसन हाय बोल रही थी,
मैने ले ली और बीवी ने देख लिया
मोहन- फिर क्या हुआ?
सुरेश- 3 दिन से बाहर ही खा रहा हूं......



एक मुर्गे का मालिक बीमार हुआ,
उसकी पत्नी उसके बगल में बैठी थी
मालिक की पत्नी- आपको बहुत तेज बुखार है,
मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं
इतना सुनते ही मुर्गे के होश उड़ गए,
वो मालिक की पत्नी से बोला-
एक बार पैरासिटामोल देकर भी देख लो जरा......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पंडित- तुम्हारे हाथ में गर्लफ्रेंड की कोई रेखा नहीं है
लड़का- पंडित जी, पांव में देख लो शायद वहां हो...


फनी जोक्स: पिंकी- सो गया मेरा शोना, वायरल जोक्स पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके


पत्नी से पति- कम से कम आज ये दिन तो न देखना पड़ता, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पति-पत्नी के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई
पति- चुप हो जाओ
पत्नी- तुम क्यों नहीं चुप हो जाते
दोनों के बीच झगड़ा और बढ़ता गया 
पत्नी- मैं अब तुम्हारे साथ रहना ही नहीं चाहती
पति- खबरदार, जो लड़ते समय खुशी वाली कोई बात कही तो....



पत्नी- जानू, क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं?
पति- नहीं
पत्नी- क्यों?
पति- क्योंकि मैं 'हनुमान चालीसा' पढ़ कर सोता हूं.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
ऑपरेशन के बाद पप्पू ने पूछा डॉक्टर से सवाल-
डॉक्टर साहब, क्या अब मैं रोगमुक्त हूं? 
डॉक्टर - बेटा डॉक्टर साहब तो धरती पर ही रह गए,
मैं तो चित्रगुप्त हूं..... 



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें