Hindi Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए, जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में चुटकुले (Chutkule) काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।
65 साल के बुजुर्ग ने अस्पताल में डॉक्टर से कहा-
मैं ज्यादा पैसे देने को तैयार हूं,
पर मेरे इलाज के पूरे समय नर्स जरा सुंदर रखना
डॉक्टर- अंकल इस उम्र में आप ऐसी बात कर रहे हैं
बुजुर्ग- मेरे दो बेटे हैं, नर्स सुंदर होगी तो
दोनों सुबह-शाम दो बार मेरा हाल पूछने आंएगे....
चिंटू 10 दिन से अस्पताल में भर्ती था
डॉक्टर- तुम कल अपने परिवार वालों से मिल सकते हो?
चिंटू- लेकिन डॉक्टर साहब मेरे परिवार वाले तो सारे मर चुके हैं
डॉक्टर- मुझे मालूम है, तभी कह रहा हूं.....