फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: बॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड- मैं कल से तुम्हारा फोन लगा रहा हूं? वजह पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Fri, 17 Apr 2026 04:45 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Viral Funny Jokes
Viral Jokes in Hindi: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

बॉयफ्रेंड- कहां थी तुम, मैं कल से तुम्हारा फोन लगा रहा हूं?
गर्लफ्रेंड- सॉरी बेबी, मैं अपने फ्रेंडस के साथ शॉपिंग करने 
मॉल गयी थी
बॉयफ्रेंड- क्या-क्या लिया दिखाओ?
गर्लफ्रेंड- ज्यादा कुछ नहीं, बस 2 ब्रेसलेट, 1 रुमाल 
और 300 सेल्फी
बॉयफ्रेंड बेहोश.....
विज्ञापन

2 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी (पति से)-  कल जो भिखारी आया था,
वो बहुत बदतमीज था
पति- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- कल मैंने उसे खाना दिया था और
आज वो मुझे एक किताब देकर गया है
पति- कौनसी किताब?
पत्नी- खाना पकाना सीखें....


पति- जो चोरी करता है, वह बाद में बहुत पछताता है
पत्नी- तुमने शादी से पहले जो मेरी नींद चुराई थी,
मेरा दिल चुराया था, उसके बारें में क्या ख्याल है
पति- कह तो रहा हूं, जो चोरी करता है
बाद में बहुत पछताता है.......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
साली- पता है, औरत मायके जाने के बाद भी 
अपने पति को रोज फोन क्यों करती है?
जीजा- क्यों?
साली- वो ये याद दिलाती है कि अभी 'टाइगर जिंदा है'.....

Funny Chutkule: पति-पत्नी पर बनें इन चुटकुलों को पढ़कर खिल उठेगा चेहरा, हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल


Jokes: तुम बड़े होकर क्या बनोगे? राजू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
बॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड से)- पता है, असली गर्लफ्रेंड क्या होती है?
गर्लफ्रेंड- क्या होती है?
बॉयफ्रेंड- जो अपनी किडनी बेचकर
अपने बॉयफ्रेंड को iPhone X दिलाए
और बाद में कहे बाबू और कुछ चाहिए?
अभी एक किडनी और बाकी है.....


गर्लफ्रेंड की याद में नदी किनारे उदास बैठा चिंटू,
पानी में पत्थर मार रहा था
तभी एक मेढ़क पानी में से निकल कर बोला- 
पानी में आ, तेरी उदासी उतारता हूं
अपनी वाली के चक्कर में मेरी वाली का 
सिर फोड़ दिया....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
एक शायर डॉक्टर बन गया
पप्पू- डॉक्टर साहब ये दवाईयां कैसे लेनी हैं?
डॉक्टर- दिल लगा कर मोहब्बत में धमाल करें,
सिरप को अच्छी तरह हिला कर के इस्तेमाल करें
दिल मेरा टूट गया, उठी जब उसकी डोली,
सुबह, दोपहर, शाम बस एक-एक गोली
पप्पू बेहोश......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें