फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: अंकल ने सोनू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है? जवाब सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 18 Sep 2023 11:45 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Hindi Chutkule: अगर आप हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानी को भी आसानी से हल कर सकते हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव और इससे जुड़ी परेशानियों से भी बच सकते हैं। साथ ही आपके आस-पास बीमारियां भी नहीं आती हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुले आपकी मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि हम आपको हंसाने के लिए रोजाना मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हम कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...

एक अंकल ने सोनू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है?
सोनू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं,
बाल्टी भर याद होता है, गिलास गिलास भर लिख पाते हैं,
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टल्लू - कल मैंने रॉकेट छोड़ा
तो सीधे सूरज से जा टकराया,
मोनू - क्या बात कर रहा है?
फिर क्या हुआ?
टल्लू - फिर क्या?
मेरी पिटाई हुई।
मोनू - किसने मारा?
टल्लू- सूरज की मम्मी ने।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सुरेश- तेरे घर से हमेशा हंसने की आवाज आती है,
इतनी खुशी का राज़ क्या है?
रमेश- मेरी बीवी मुझे जूते मारती है,
लग जाए तो वो हंसती है,
नहीं लगे तो मैं हंसता हूं

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया?
पिता- वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था,
डॉक्टर- तो इससे क्या?
पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा खिसको, तभी से खिसक गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बच्चा- मम्मी एक गिलास पानी देना।
मम्मी- खुद उठ के पी लो।
बच्चा- मम्मी दे दो ना प्लीज।
मम्मी- अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगी।
बच्चा- ठीक है जब थप्पड़ मारने आओ तो पानी ले के आना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें