वायरल फनी जोक्स: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला......
पप्पू- English की कमजोरी के कारण रह गए,
वर्ना आज हम भी किसी की बाहों में होते
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- वो Cute लिखती रही और हम कुत्ते,
समझते रहे......
गप्पू- यार एक गड़बड़ हो गई
पप्पू- क्या हुआ?
गप्पू- मजाक-मजाक में मैंने तेरी गर्लफ्रेंड को,
'आई लव यू' बोल दिया
पप्पू- फिर
गप्पू- अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि,
किसको ब्लॉक करू?
पप्पू बेहोश......