फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: पंडित जी ने महिला को बताया घर में शांति का ऐसा उपाय, पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Mon, 11 Aug 2025 05:20 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Hindi Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

एक औरत पंडित जी के पास गयी
औरत- पंडित जी मेरा पति घर आते ही मुझे बहुत मारता-पीटता है
पंडित जी- ये लो ताबीज, जैसे ही पति घर आए इसे दांतों के नीचे दबा लेना
7 दिन बाद औरत पंडित जी के पास दोबारा आयी और बोली-
पंडित जी ताबीज का बड़ा फायदा हुआ, अब मेरा पति मुझे मारता-पीटता नहीं
पंडित जी- फायदा ताबीज से नहीं बल्कि जुबान बंद रखने से हुआ है.....
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
गधा (कुत्ते से)- यार मेरा मालिक मुझे बहुत पीटता है
कुत्ता- तुम भाग क्यों नहीं जाते फिर?
गधा- क्या बताऊं यार, मालिक की खूबसूरत लड़की जब पढ़ाई नहीं करती,
तो वो कहता है कि 'तेरी शादी किसी गधे से कर दूंगा'
बस इसी उम्मीद में रुका हुआ हूं......

टीचर- आई लव यू शब्द का अविष्कार किस देश में हुआ? 
चिंटू- चीन में 
टीचर- वो कैसे?
चिंटू- क्योंकि इसमें सारे चाइनीज गुण हैं
न कोई गारंटी न कोई वारंटी,
चले तो चांद तक, न चले तो शाम तक.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक लड़के ने एक खूबसूरत लड़की से पुछा,
आप कहां रहती हो?
लड़की ने जवाब दिया- एम जी रोड 
लड़का- इतनी खूबसूरत होकर भी रोड पर रहती हो,
चलो मेरे घर चलो.......


Desi Chutkule: 18 साल की लड़की ने की 98 साल के बुजुर्ग से शादी, वजह पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा
मैडम- तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों?
मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए
यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा,
अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे, तो तुम क्या करोगे?
मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला-
मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी नई साड़ी लेके आयी और पति से बोली-
जानू कहीं मत जाना, मैं अभी नई साड़ी पहन कर आती हूं
पति- ठीक है जल्दी आना
पत्नी- देखो मैं कैसी लग रही हूं?
पति- बहुत सुंदर, जी कर रहा है तुम्हे गले से लगा लूं
पत्नी- हां वो दुकानदार भी यही बोल रहा था.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें