फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: बेटा बाप से- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 10 Aug 2022 08:25 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Chutkule in Hindi: आज के तनाव भरे माहौल में हंसना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं कई दुखों को भूल जाते हैं। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से इंसान बचा रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

संता- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए ?
बंता- नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है। 
संता- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स। 
बंता- साले, वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
बेटा बाप से- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं...
तभी वहां मम्मी आ गई
बस फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से 'लाल' हैं....और पापा डर के मारे 'पीले'

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
लड़की देखने पप्पू का परिवार के साथ पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वाले- 'पिंकी की आवाज कोयल जैसी है!
उसकी गर्दन तो मोरनी जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है...गाय।
पप्पू जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं या नहीं?

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी दोनों मॉल गए,
वहां पति ने एक अनजान लड़की से कहा हेलो!!
पत्नी ने गुस्से में पूछा- ये कौन थी बताओ?
पति कुछ सोचकर- ओहो चुप हो जाओ,
उसे भी बताना है कि तुम कौन हो...!
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू - भाई, मैंने एक चीज बनाई है जिससे तू कोई भी चीज आरपार देख सकता है। 
पिंटू  - वाह, ऐसी क्या चीज बना दी है?
चिंटू  - शीशा 
पिंटू  - आज तक हंसने में लगा है....

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं...!
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी...
किताब का नाम था - 'एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे'
और गलती से हो गया - 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे...!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिंकी - रिक्शावाले भैया,  स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम सिर्फ बीस रुपये...!
पिंकी (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
पिंकी  (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला-  मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें