फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: चिंटू- क्या हुआ क्यों उदास बैठे हो? पिंटू का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 09 Aug 2022 09:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: वर्तमान समय में काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि मानसिक तनाव से बचने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते रहते हैं, मानसिक तनाव से होने वाली कई गंभीरियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती। 
एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- क्या हुआ क्यों उदास बैठे हो?
पिंटू- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था।
आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं। तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक खूबसूरत लड़की को सड़क पर तड़पता देख पप्पू बोला...
पप्पू- कितना हसीन चेहरा, कितनी प्यारी आंखें।
दूर खड़ी लड़की की सहेली बोली-अरे ओ, दिलवाले की औलाद...
Tik Tok की शुंटिग हो रही है...तेरी प्रेम कहानी की नहीं...

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- मुझे एक कुत्ता खरीदना है। 
पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है? 
पत्नी- ताकि तुम्हारे ऑफिस जाने के बाद कोई तो मेरे आगे पीछे दुम हिलाने वाला हो। 

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
रमेश- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? 
पिंकी- लोग समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले।
रमेश- वह कैसे? 
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो। 

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बंता वाइफ को इंग्लिश सिखा रहा था।
दोपहर में Wife बोली, “Dinner खा लो जी''
बंता– जाहिल औरत ये Dinner नही Lunch है। 
वाइफ– जाहिल तू, तेरा सारा खानदान…ये रात का बचा हुआ खाना है, दिमाग मत दौड़ा, चुपचाप रोटी चरले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी से परेशान पति एक दिन पंडितजी के पास पहुंचा 
पति- पंडितजी, एक बात बताइये ये जन्म जन्म का साथ वाली बात सच है क्या ?” 
पंडितजी- “सौ फ़ीसदी सच! 
पति- “मतलब मुझे अगले जन्म में भी यही पत्नी मिलेगी… 
पंडितजी – “बिलकुल ! 
पति- “हे भगवान ! फिर तो ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें