Funny Chutkule in Hindi: हंसने और मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। हम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव भी हमसे दूर रहता है जिसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। हम सभी को हंसाने जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
डॉक्टर मरीज से- अब तबीयत कैसी है ?
मरीज- पहले से ज्यादा ख़राब है।
डॉक्टर- दवाई ले ली थी ?
मरीज- आपने दी तो मैंने ले ली..!
डॉक्टर- मेरा मतलब है दवाई खा ली थी ?
मरीज- नहीं डॉक्टर साहब दवाई की शीशी तो भरी हुई थी !
डॉक्टर- अरे बेवकूफ मेरा मतलब है दवाई पी ली थी ?
मरीज- नहीं डॉक्टर साहब दवाई तो लाल थी..!
डॉक्टर- अरे गधे दवाई को पी लिया था ?
मरीज- नहीं डॉक्टर साहब पीलिया तो मुझे था!!!
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
एक चोर को कोर्ट में पेश किया गया...
जज- तुमने इसके पैसे क्यों चुराए...
चोर- ये सरासर झूठ है...इसने मुझे खुद पैसे दिए हैं...
जज- इसने तुम्हें पैसे कब दिए...?
चोर- जब मैंने इसे बंदूक दिखाई...
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
एक भिखारी ने एक व्यक्ति से कहा-
भिखारी-साहब, मुझे 100 रूपये की मदद करो,
मैं अपने परिवार से बिछड़ गया हूं
व्यक्ति- तुम्हारा परिवार कहां है
भिखारी- वो मॉल में फिल्म देख रहा है
व्यक्ति बेहोश
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा चिंटू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा टिंकू जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा पिंटू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर पिंटू बोला- और ये रहे हमारे सर जो अब दुनिया छोड़ कर चले गए हैं।
इसके बाद पिंटू को सर ने खूब तोड़ा
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
मोनू दर्जी का काम करता था, वो दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा,
उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला... तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई।
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
भोजन में बाल आने के बाद सोनू ने अपनी सुंदर बीवी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
सोनू- जानू जुल्फों को संभाल लिया करो,
बीवी शर्माते हुए बोली- आप भी न बड़े वो हो
सोनू- ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है,
अगली बार भोजन में बाल मिला, तो मां कसम, साली जी को ले आऊंगा...
एक सुन्दर लड़की पढाई में कमजोर थी,
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी,
टीचर- तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये ?
लड़की- आई नहीं थी ना उस दिन,
टीचर- क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी ?
लड़की- नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी...