Funny Chutkule: इंसान की जिंदगी में जोक्स या चुटकुले जिंदादिली और गर्माहट घोलने का काम करते हैं। इससे आस-पास का माहौल सकारात्मक बना रहता है। हंसने-मुस्कुराने और खुश रहने से मानसिक तनाव दूर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप हमेशा नियमित रूप से हंसेंगे, तो सेहतमंद रहेंगे। हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल कुछ चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है. बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब है?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
मरीज की टोपीबाजी देखकर डॉक्टर ने उसे तुरंत नौ दो ग्यारह कर दिया।