फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 04 Aug 2023 03:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Chutkule: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बेहद जरूरी है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

सुरेश की बीवी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल ले गए...
सुरेश ने नर्स से बोला- बच्चा होने के बाद सीधे मत बताना,
नर्स- मतलब
सुरेश - लड़का हो तो टमाटर बोलना और लड़की हो तो कहना प्याज हुई है...
इत्तेफाक से सुरेश की बीवी के जुड़वा बच्चे हुए एक लड़का एक लड़की...
नर्स कन्फूयजन में बाहर आकर बोली बधाई हो सलाद हुआ है..
 
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती...
पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती...!!!
पत्नी का जवाब सुन कर पति बेहोश
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- मेरा मोबाइल मां के पास रहता है। 
बॉयफ्रेंड- अगर पकड़ी गई तो?
गर्लफ्रेंड- तुम्हारा नंबर, 'बैटरी लो' नाम से
सेव कर रखा है. जब भी तुम्हारा फोन
आता है तो मां कहती है,
लो चार्ज कर लो...!!
बॉयफ्रेंड अभी भी कोमा में है...

Comedy Jokes: मम्मी- बेटा इंसान की जान कहां से निकलती है? बेटे ने दिया झन्नाटेदार जवाब

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे...!
पापा- बेटा लड़की वाले आ रहे हैं, उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना...!
लड़की वालों के आते ही
बेटा- पापा जरा चाबी देना, वो ट्रेन धूप में खड़ी है, अंदर कर देता हूं...!
पापा बेहोश...!

Jokes in Hindi: टीचर- ऐसी जगह का नाम बताओ जहां तुम अकेला महसूस करते हो, छात्र ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
मास्टर जी- भैंस पूछ क्यों हिलाती है...?
छात्र- क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती
कि भैंस को हिला सके...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें