Most Funny Chutkule in Hindi: हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और घर की उदासी दूर रहती है। हंसना एक योग की तरह है। हंसते समय हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है जिसकी वजह से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा बना रहता है। मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए हंसना और मुस्कुराना बेहद जरूरी होता है। हंसने से मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।