Funniest Jokes Today: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है जिसकी वजह से मानसिक तनाव से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हमें हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। हंसने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है जिसकी वजह से उदासी दूर रहती है। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
सोनू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
सोनू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
सोनू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।