Jokes In Hindi: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।
Chutkule In Hindi: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी-मजाक इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। इसलिए आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने के कई तरीके हैं, जैसे कि आप कोई कॉमेडी मूवी देखकर हंस सकते हैं। इसके अलावा मजेदार जोक्स और चुटकुले हंसने में हमारी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं। जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पिता (बेटे से)- मम्मी कहां गई है तेरी?
बेटा- प्राकृतिक रचना छेड़छाड़ केंद्र में
पिता- ये कोई सत्संग का नया सेंटर है क्या?
बेटा- अरे पापा ब्यूटी पार्लर....
विज्ञापन
2 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले
- फोटो : freepik
लड़का- चैटिंग किसे कहते हैं?
लड़की- पता नहीं, तुम ही बताओ
लड़का- जो एक दूसरे का थोबड़ा देखे बिना ही एक दूसरे को पकाते हैं,
आधुनिक समाज में उसे ही चैटिंग कहते हैं...
लड़की अपने बॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई
गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए
बॉयफ्रेंड- चल पगली
कुछ भी हो, मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं....
विज्ञापन
3 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
गोलू- जल्दी से एक गिलास जूस दो, लड़ाई होने वाली है
एक गिलास जूस पीने के बाद
गोलू- एक गिलास और जूस दो, लड़ाई होने वाली है
जूसवाला- लड़ाई कब होगी?
गोलू- जब तुम पैसे मांगोगे....
टीचर- खुशी का कोई ठिकाना ना रहा, का वाक्य प्रयोग कीजिए
मयंक- एक लड़की थी, उसका नाम खुशी था
खुशी रात दिन बॉयफ्रेंड से चैट करती थी
इस बात से तंग आकर घरवालों ने उसे घर से निकाल दिया
बॉयफ्रेंड ने भी नहीं अपनाया
अब खुशी का कोई ठिकाना ना रहा.....
राजू (सुरेश से)- तुम्हारी बेटी की सगाई 2 साल पहले हुई थी,
शादी क्यों नहीं की अब तक?
सुरेश- यह सब लड़के की वजह से है,
लडका एक वकील है, तो जैसे ही शादी की तारीख पास आती है,
कोई ना कोई बहाना करके तारीख आगे बढ़ा देता है...
मां अपने छोटे बच्चे को सुला रही थी
मां- चुप होकर सो जा वर्ना गब्बर आ जाएगा
बेटा- पहले 1000 रुपये दो
मां- 1000 रुपये किस बात के?
बेटा- वर्ना में पापा को बता दूंगा कि रोज
रात को यहां गब्बर आता है....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)