फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पप्प- क्या औरत पति से ज्यादा अपने बच्चों को प्यार करती है? पिता का जवाब पढ़कर खूब हंसेगे आप

Sun, 07 Jun 2026 05:38 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Today Funny Jokes:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंताओं से दूर रहना मुश्किल है। ऐसे में हंसी एक ऐसी दवा है, जो मन को हल्का करती है और सेहत को भी बेहतर बनाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। इसलिए हम आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए लेकर आए हैं कुछ धमाकेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हंसी न सिर्फ मन को हल्का करती है, बल्कि शरीर को भी सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। 

पप्प- क्या औरत पति से ज्यादा अपने बच्चों को प्यार करती है?
पिता- नहीं बेटा ये झूठ है
पप्प- वो कैसे?
पिता- वह अपने बच्चों को पड़ोसन के पास छोड़ सकती है,
पर पति को कभी नहीं छोड़ सकती.....
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
पिंकी- डॉक्टर साहब, मेरे चेहरे में जलन हो रही है
डॉक्टर- आपके चेहरे का एक्स-रे करना पड़ेगा
पिंकी- एक्स-रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है
पिंकी- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं
डॉक्टर बेहोश......


डॉक्टर- ये मरीज मर चुका है
तभी मरीज बोल पड़ा- मैं जिंदा हूं
मरीज की पत्नी- तुम चुप रहो जी,
हमेशा अपनी चलाते हो, 
इतना बड़ा डॉक्टर क्या झूठ बोलेगा?
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पति- ना कजरे की धार ना मोतियों के हार ना कोई किया श्रृंगार
फिर भी कितनी सुंदर हो, तुम कितनी सुंदर हो
पत्नी- सीधे-सीधे बोलो न कि ब्यूटी पार्लर के लिए पैसे नहीं दोगे.....

Jokes: पति को टिफिन देते हुए पत्नी ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Funny Chutkule: बहू से सास- पहले लड़कियां डरती थीं कि उन्हें कैसी सास मिलेगी? वजह पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepic
तलाक के बाद जज ने भरण-पोषण के लिए
आदमी को आधी सैलरी पत्नी को देने का फैसला दिया,
तो पति लोटपोट होकर हंसने लगा
जज ने आदमी से पूछा- इसमें इतना खुश
होने वाली क्या बात है?
पति- पहले पूरी रख लेती थी......


वकील (अदालत में महिला से)- आपके पति कैसे मरे?
महिला- जहर खा कर
वकील- फिर इनके शरीर पर चोट के निशान कैसे?
महिला- खाने से मना कर रहे थे
सुनकर वकील और जज दोनों बेहोश....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बाबा
लड़की- मैं बाबा नहीं बेबी हूं
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बेबी
लड़की- अरे मेरा नाम पूजा है
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दे पूजा बेबी
लड़की- मेरा पूरा नाम पूजा शर्मा है
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बेबी पूजा शर्मा 
लड़की- लेकिन घर में मुझे प्यार से एंजेल कहते हैं
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बेबी पूजा शर्मा एंजेल
लड़की- माफ करो बाबा, घर पर कोई नहीं है
भिखारी बेहोश......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें