फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पति को टिफिन देते हुए पत्नी ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 07 Jun 2026 03:04 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Funny Jokes In Hindi: हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। 

पति को टिफिन देते हुए पत्नी ने कहा-
शाम को जल्दी घर आ जाना
पति (रोमांटिक होते हुए बोला-
आज बड़ा प्यार आ रहा है, 
जो शाम को जल्दी घर आने के लिए बोल रही हो?
पत्नी- ज्यादा रोमांटिक होने की जरुरत नहीं है,
आज शाम को बर्तन धोने की बारी तुम्हारी है
पति बेहोश.....
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : adobe stock
गर्लफ्रेंड (बॉयफ्रेंड से)- कोई रोमांटिक शायरी सुनाओ न जानू
बॉयफ्रेंड- नजर मिले तो उसे इजहार कहते हैं,
रात को नींद न आए तो उसे प्यार कहते हैं और जो
इन चक्करों में न पड़े, उसी को समझदार कहते हैं.......


गर्लफ्रेंड- बेबी तुम्हारी बहुत याद आ रही है
बॉयफ्रेंड- अभी मेरी सैलरी नहीं आई है
गर्लफ्रेंड- अच्छा, चलो पापा आ गए 
बाद में बात करती हूं.....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू- यार पता नहीं फिल्मों में, लड़की के टकराने से लड़के को 
कैसे प्यार हो जाता है?
पप्पू- क्यों क्या हुआ?
गप्पू- कल मैं भी एक लड़की से टकरा गया तो, 
वो गुस्से से बोली- चलना नहीं आता अंधा है क्या......

Funny Chutkule: बहू से सास- पहले लड़कियां डरती थीं कि उन्हें कैसी सास मिलेगी? वजह पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Desi Chutkule: बेटे से पैसा छिपाने को लेकर ने पति ने पत्नी से कही ऐसी बात, पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
क्लास में एक लड़की को सब बुआ-बुआ कहते थे,
एक दिन इस की शिकायत उसने अपने टीचर से कर दी
टीचर ने सब लड़कों से पूछा- जो लड़के इस को बुआ कहते हैं, 
वो सभी खड़े हो जाएं
एक लड़के को छोड़ के सभी के सभी खड़े हो गये
टीचर ने पूछा- क्या तुम इसको बुआ नहीं कहते हो?
लड़का- मैम में तो फूफाजी हूं......


मास्टर जी ने चिंटू का लंच खा लिया और बोले-
बेटा घर जाकर मेरा नाम तो नहीं लोगे न?
चिंटू- जी, मैं कह दूंगा कुत्ता खा गया..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
डॉक्टर- इंजेक्शन लिखा था, क्यों नहीं खरीदा? 
मरीज- शनिवार को सुई नहीं खरीदते,
शनिदेव नाराज हो जाएंगे
डॉक्टर- खरीद लो, वरना यमराज नाराज हो जाएंगे.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें