Husband Wife Funny Jokes: अगर हम हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो हमारा मन प्रसन्न रहता है। साथ ही हम मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से भी दूर रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। यही कारण है कि लोगों को हर दिन खुलकर हंसने की सलाह दी जाती है। हंसने आप तरोताजा महसूस करते हैं और तनाव भी दूर हो जाता है। हंसने के लिए आपको किसी खास समय की जरूरत नहीं होती, आप कभी भी अपने मूड के हिसाब से ठहाके लगा सकते हैं, जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
डॉक्टर ने मरीज को रोजाना दस किलोमीटर चलने को कहा
साल भर के बाद मरीज़ ने डॉक्टर को फोन किया
कि अफगानिस्तान पहुंच गया हूं।
यहीं रुक जाऊं या आगे रूस निकल जाऊं
डॉक्टर अभी भी कोमा में हैं।