फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जीजा- तुम्हें फेसबुक चलाना आता है? साली का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 14 Apr 2023 12:17 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
Today Funny Jokes in Hindi: अगर आप हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। आज के समय में स्वस्थ रहने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। इंसान को सेहतमंद रहना है तो पहले अपने दिल को खुश रखना होगा। अपनी हंसी आपको मानसिक तनाव के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचा सकती है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को रोजाना हंसने की सलाह देते हैं। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर खुद भी हंस सकते हैं और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

साली- सुनिए, मेरा भी फेसबुक पर अकाउंट बना दीजिए
जीजा- तुम्हें फेसबुक चलाना आता है?
साली- आप चलाना मैं पीछे बैठ जाउंगी...
साली की बात सुनकर जीजा ने सिर पकड़ लिया।
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- कहां जा रही हो ?
लड़की- आत्महत्या करने.
लड़का- तो इतना मेकअप क्यों किया हुआ है?
लड़की- अबे गधे ! कल न्यूज पेपर में फोटो आएगी ना...
लड़की बात सुनकर लड़का हैरान रह गया।
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
सोहन (मोहन से)- यार तुम कल इतने दुःखी क्यों थे ?
मोहन- मेरी पत्नी ने पांच सौ रुपये साड़ी के लिए ले लिए थे
सोहन- पर आज इतना खुश क्यों हो रहे हो?
मोहन- मेरी पत्नी पांच सौ रुपये वाली साड़ी पहन कर तुमारी पत्नी से मिलने जा रही है।

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
नंदू- पापा मुझे डी जे खरीदकर दो।
पापा- नहीं दूंगा तू लोगों को तंग करेगा।
नंदू- नहीं पापा, मैं किसी को तंग नही करूंगा
जब सब सो जाएंगे तब मैं बजाऊंगा।
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
बस स्टैंड पर एक लड़की खड़ी थी, तभी वहां से एक लड़का बाइक पर निकला।
लड़का- पहचाना मुझे ?
लड़की- नहीं।
लड़का- अभी तो तेरे सामने से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : iStock

मुसीबत में भी बीबी से कभी पैसे उधार न लें।
मैंने दो साल पहले 30 हजार लिए थे!
50 हजार दे चुका हूं, अभी भी 30 बाकी हैं,
पता नहीं कौन सा हिसाब लगाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें