फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: न्यूरोलॉजिस्ट को लेकर बुजुर्ग पेशेंट ने डॉक्टर को दिया ऐसा मजेदार जवाब, पेट पकड़ कर हंसेंगे आप

Wed, 02 Sep 2026 04:47 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी-मजाक इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
जोक्स इन हिंदी: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



डॉक्टर ने बुजुर्ग पेशेंट को न्यूरोलॉजिस्ट को रेफर करते हुए कहा,
बाबा एक बार दिमाग वाले डॉक्टर को दिखा लो
बुजुर्ग उठते हुए बोले- हमें तो लगा था कि आपके पास भी होगा.....



सरकारी अस्पताल में डॉक्टर से मरीज बोला-
उफ, ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा है
डॉक्टर- हम पूरी कोशिश कर तो रहे हैं......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी अपने पति की ऊंगली बिजली के बोर्ड में डालने लगी 
पति हाथ छुड़वाते हुए बोला- पागल हो करंट लग जायेगा 
पत्नी- डोंट वरी जानू, मैंने कल ही करवाचौथ का व्रत किया है 
चेक कर रही हूं प्रॉपर हुआ या नहीं......
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
एक महिला, साधु के पास गई और बोली- 
बाबा आपने एक प्रवचन में कहा था कि अहंकार करना
सबसे बड़ा पाप है, पर जब मैं शीशा देखती हूं तो सोचती हूं 
कि मैं कितनी सुंदर हूं, तो मुझे बहुत अहंकार हो जाता है
मैं क्या करू? 
साधु- यह अहंकार नहीं गलतफहमी है,
और गलतफहमी होना कोई पाप नहीं,
वो तो भोलापन है......


हिंदी जोक्स: पिता से बेटा- मुझे मोटरसाइकिल दिलवा दो, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

मजेदार हिंदी जोक्स: सुरेश ने अपने ससुराल फोन करके ससुर से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

लड़की ने प्यार से लड़के के सीने पर अपना
सिर रखा और बोली- जानू, आपका दिल
कितना कुरकुरा है
लड़का- अरे पगली, दिल कुरकुरा नहीं है,
जेब में बीड़ी का बंडल पड़ा है......



लड़की ने फेसबुक पर लिखा-
धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना
थोड़ी देर बाद लड़के का कमेंट आया-
धीरे-धीरे ही आ रहा था,
तेरे मोहल्ले वालों ने चोर समझकर पीट दिया......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
दामाद- आदमी-औरत में इतना भेदभाव क्यों करते हैं?
सास- वो कैसे?
दामाद- औरत सीधी हो तो उसे गाय और आदमी सीधा 
हो तो उसे गधा क्यों कहते हैं?



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें