Funny Jokes: हंसने से आप तनाव मुक्त रहते हैं। हंसने मुस्कुराने से हमारे साथ-साथ हमारे आस-पास के लोग भी खुश रहते हैं। अगर आपके चेहरे पर मुस्कान रहती है, तो ज्यादा से ज्यादा लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करते हैं। हल्की हंसी आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा देती है। इसलिए हंसना हर तरह से फायदेमंद और जरूरी साबित होता है। यही वजह है कि हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी हम कुछ जोक्स लाए हैं, जिन्हें पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने के मजेदार सिलसिला...
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है...!!!