फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी चुटकुले: बीमारी से परेशान होकर सुरेश ने डॉक्टर से कही ऐसी बात, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 25 Sep 2026 08:48 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।

विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी चुटकुले - फोटो : Freepik

हिंदी जोक्स: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....



सुरेश सरकारी अस्पताल में पड़े-पड़े अपनी बीमारी से परेशान होकर
डॉक्टर से कहता है- ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा है
डॉक्टर- हम पूरी कोशिश कर तो रहे हैं......



एक डॉक्टर मर कर ऊपर पहुंचा
उसे वहां अपना पुराना मरीज मिल गया 
मरीज- डॉक्टर साहब अब तो बता दो,
आखिर मुझे बीमारी क्या थी.....

विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
आदमियों की आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थी
पहली आत्मा दूसरी से- आत्महत्या दो तरह की होती है
पहली तेज और आसान-
गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ
दूसरी धीमी और दर्दनाक-
गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- आप इतनी सुंदर कैसे हैं?
लड़की- शराब के कारण
लड़का- आप शराब पीती हैं?
लड़की- मैं नहीं गधे, तू नशे में है
इसलिए मैं सुंदर दिख रही हूं......



वायरल जोक्स: तेरे घर में सब तेरी शादी को कैसे मान गए? पिंकी की बात सुनकर रिंकी के उड़ गए होश


चुटकुले: देवर ने शादी को लेकर भाभी से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

4 of 5
हिंदी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
मां- इतनी लिपस्टिक लगाकर कहां जा रही हो?
बेटी- मैं कॉलेज जा रही हूं
मां- तुझे कोई लड़का पसंद है क्या?
बेटी खुश होकर- हां मुझे एक लड़का बहुत पसंद है
मां- तो बोल देना उससे,
कि तेरी शादी वर्मा जी के बेटे से तय कर दी है.... 



मां- क्या कर रही हो?
बेटी- पढ़ रही हूं
मां- शाबाश, वैसे क्या पढ़ रही हो?
बेटी- आपके होने वाले दामाद के मैसेज.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
एक पढ़े लिखे आदमी की शादी गांव में हो जाती है एक दिन वह अपनी ससुराल में खाना खा रहा होता है,
तभी एक निवाला उसके गले में अटक गया और 
वो खांसते-खांसते मर गया
पत्नी रोते-रोते बोली- पानी भी नहीं मांग सके,
बेचारे वाटर-वाटर कहते हुए मर गए.......



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें