Hindi Jokes: अगर आप सुबह और शाम हंसते रहते हैं, तो आप जीवनभर तनाव से दूर रहते हैं। हंसते रहने से इंसान का मन पसन्न रहता है। इसकी वजह से हमेशा तनाव मुक्त रहता है। हंसने से किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि आप किसी भी समय हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे।
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा- 'नाकाम इश्क' और 'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है?
छात्र ने जवाब दिया- 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और
'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले,
रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।