Jokes In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए समय ही नहीं है। यही कारण है कि इन दिनों लोग तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। हमें अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर हमारे काम पर होता है। कोई भी काम करने के लिए या पढ़ाई करने के लिए हमारे मन और मस्तिष्क का सही स्थिति में होना बहुत जरूरी है, अन्यथा हम कोई भी काम पूरी एकाग्रता के साथ नहीं कर पाते और हमारे काम पर इसका असर पड़ता है। इसलिए हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने से हमारा मन शांत रहता है और हम इस तरह की परेशानियों से भी बचे रह सकते हैं।
अमिताभ बच्चन और प्राण साहब बस स्टॉप पर खड़े थे, तभी
बस आई, प्राण साहब बस में चढ़ गए, लेकिन अमिताभ नहीं चढ़े
क्योंकि बस पर लिखा था, रघुकुल रीत सदा चलि आई,
'प्राण' जाई पर 'वचन' न जाई
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर- पानी मे रहने वाले 5 जीवों का नाम बताओ ?
सोनू- मेंढक
टीचर- वाह, बाकी चार भी बताओ
सोनू- उसकी मां, उसका बाप, उसकी बहन और उसका भाई
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : Twitter
पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे,
तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए,
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए
बेटा- पापा चलो एकसाथ चलते हैं
पिता- क्यों?
बेटा- मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है।
4 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
मरीज –'डॉक्टर साहब', मेरे दाएं पैर में बहुत दर्द रहता है'
डॉक्टर –'ये तो उम्र का तकाजा है'
मरीज –'लेकिन मेरे बाएं पैर की भी तो उम्र उतनी ही है'
फिर दाएं पैर में ही तकलीफ क्यों?