फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: बुक स्टॉल पर किताब देखते ही डॉक्टर को पड़ा दिल का दौरा, वजह जानकर आ जाएगी हंसी

Mon, 11 Aug 2025 12:38 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Funny Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

एक अमेरिकन डॉक्टर भारत आया 
बस स्टैंड के पास एक बुक स्टॉल पर किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया
20 रुपये कि उस किताब का नाम था- 30 दिन में डॉक्टर कैसे बनें? 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक प्यार करने वाले जोड़े ने आत्महत्या करने की सोची
लड़का पहले कूद गया और लड़की आंखे बंद कर वापस लौटने लगी,
तभी लड़के ने हवा में पैराशूट खोला और चिल्लाया- मुझे पता था चुड़ैल
तू नहीं कूदेगी....

गर्लफ्रेंड- जानू तुम सिगरेट-शराब पीना छोड़ दो
बॉयफ्रेंड- छोड़ दिया
गर्लफ्रेंड- आज से रोजाना मंदिर जाना शुरू कर दो
बॉयफ्रेंड- ठीक है
गर्लफ्रेंड- सो स्वीट जानू, मुझसे शादी करोगे?
बॉयफ्रेंड- इतना सुधरने के बाद भी मैं तुझसे शादी करुंगा....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़का (प्यार से एक लड़की से)- जी आप क्या करती हो?
लड़की (गुस्से में)- जी मैं इग्नोर करती हूं
और ज्यादा गुस्सा आने पर गाली भी देती हूं
लड़का बिना देर किए तुरंत वहां से निकल लिया....


Funny Jokes: टीचर- कल स्कूल क्यों नहीं आये थे? चिंटू का जवाब सुनकर हुई टीचर की बोलती बंद

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
एक आदमी 12 साल बाद जेल से छूटकर मैले कुचैले कपड़ों में 
बहुत थका हुआ सीधे अपने घर पहुंचा
घर पहुंचते ही पत्नी चिल्ला कर बोली-कहां घूम रहे थे इतनी देर?
आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो गई थी ना?
आदमी वापस जेल चला गया.....

गप्पू- यार मुझे आज ही अपनी असीम शक्तियों के बारे में पता चला
पप्पू- वो कैसे?
गप्पू- जब सुबह एक पड़ोसी ने कहा- क्या बात भाई साहब,
बहुत बारिश करवा रहे हो.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाभी देवर जोक्स - फोटो : अमर उजाला
भाभी- मेरी तो किस्मत ही खराब है
देवर- क्यों क्या हुआ भाभी?
भाभी- अगर मेरी शादी तुम्हारे भैया की जगह किसी राक्षस से भी हो जाती
तो भी मैं इतनी परेशान नहीं होती
देवर- हां भाभी मैं समझता हूं, खून के रिश्तों में शादियां कहां होती हैं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें