फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टीचर- कल स्कूल क्यों नहीं आये थे? चिंटू का जवाब सुनकर हुई टीचर की बोलती बंद

Mon, 11 Aug 2025 11:26 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: अगर हम हमेशा खुश रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes in Hindi, Chutkule: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.....

टीचर- तुम कल स्कूल क्यों नहीं आये थे?
चिंटू- जी वो, कल मेरे घर में पूजा थी
टीचर- तो परसों क्यों नहीं आये थे?
चिंटू- जी परसों मेरे घर में प्रिया थी
चिंटू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए.....

विज्ञापन

2 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
आईने के सामने खड़ी पत्नी ने अपने पति से पूछा- मैं मोटी लग रही हूं क्या?
पति ने बेकार के झगड़े से बचने के लिए कहा- तुम तो बहुत पतली हो
पत्नी ने खुश होकर रोमांटिक अंदाज में कहा- अच्छा तो फिर मुझे अपनी गोद में उठा कर,
फ्रिज तक ले चलो, मुझे आइसक्रीम खानी है
पति ने बात को सभांलते हुए कहा- अरे वहां तक क्यों जाना,
मैं फ्रिज ही उठाकर यहां ले आता हूं.....

भाभी- बताओ आज खाना कैसा बना था? 
देवर- तुम भी न भाभी, बस लड़ने के बहाने ढूंढती हो....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
कस्टमर केयर- गुड मॉर्निंग सर, एयरटेल में आपका स्वागत है
बोलिए मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूं?
पप्पू- मेरे पड़ोस की कविता का नंबर दे दो.....


Viral Jokes: हवा में पैराशूट खोलकर लड़के ने लड़की से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
65 साल के बुजुर्ग ने अस्पताल में डॉक्टर से कहा-
मैं ज्यादा पैसे देने को तैयार हूं,
पर मेरे इलाज के पूरे समय नर्स जरा सुंदर रखना
डॉक्टर- अंकल इस उम्र में आप ऐसी बात कर रहे हैं
बुजुर्ग- मेरे दो बेटे हैं, नर्स सुंदर होगी तो
दोनों सुबह-शाम दो बार मेरा हाल पूछने आंएगे....

भाभी (देवर से)- मैंने तुम्हारे लिए एक लड़की देखी है, 
जो रूपवती, गुणवती और सरस्वती है
देवर- भाभी मैं किसी और से प्यार करता हूं, 
जो गर्भवती है....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
सुरेश- कहते हैं, सब्र का फल मीठा होता है
पर मुझे अभी तक नहीं मिला
मोहन- शायद भगवान तेरे लिए जूस बना रहे हो....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें