फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पागलखाने में सारे पागल को रोता देख डॉक्टर ने मरीज से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Wed, 25 Feb 2026 09:34 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
Funny Chutkule, Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।  ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......

पागलखाने में सारे पागल रो रहे थे,
एक पागल को चुपचाप लेटा देख डॉक्टर ने उससे पूछा-
तुम शांति से कैसे लेटे हो?
पागल डॉक्टर से बोला- बेवकूफ
मै मर चुका हूं, इसलिए सब रो रहे हैं
डॉक्टर बेहोश.......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- खिचड़ी बनाऊं या पुलाव? 
पति- तू पहले बना ले, फिर नाम रखेंगें.....


पत्नी न्यूज पढ़ते हुए- अजी सुनो,
औरतों को भी अब शनि मंदिर में जाने की इजाजत मिल गई है
पति- शनिदेव को अब पता लगेगा कि आखिर,
'साढ़ेसाती’ होती क्या है?
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
ऑफिस में आई नई सेक्रेटरी ने  एक दिन अपने बॉस से पूछा-
सर आपकी बीवी मुझे इतनी शक भरी नजरों से,
क्यों देखती है?
बॉस ने ठंडी सांस ली और कहा-
क्योंकि तुमसे पहले वही मेरी सेक्रेटरी थी.....


Comedy Jokes: बेटे ने दोस्त समझ कर पिता से कही ऐसी बात, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप


Funny Chutkule: बॉयफ्रेंड ने सुनाई गर्लफ्रेंड को प्रेमकहानी, पढ़कर आप भी हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
दामाद- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय,
क्यों रखा जाता है?
सास- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे,
दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया.....


दामाद (सास से)- आज पहली बार बर्तन धोने का फायदा हुआ
सास- वो कैसे?
दामाद- मुझे बर्तन धोता देख पड़ोसन आपकी बेटी से बोली-
काश ये मेरे पति होते
सास- फिर क्या हुआ?
दामाद- फिर क्या, आपकी बेटी ने कहा कि आज के बाद आप 
बर्तनों से दूर रहोगे.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू- तुम्हारी भैंस की एक आंख तो खराब है, फिर तुम इसके
25 हजार रुपये क्यों मांग रहे हो?
गप्पू- तुम्हें दूध के लिए भैस चाहिए या नैन-मटक्का करने के लिए......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें