फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जीजाजी की बात सुनकर साली साहिबा हैरान रह गईं, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 24 Feb 2026 06:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक लड़का रेलवे में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया,
बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप? 
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ 
वेटर- हैरान होकर.... क्या? 
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक बार फोन की घंटी सुन कर जब बंटी ने फोन उठाया तो
दूसरी तरफ से आवाज आई...
हेलो, फ्रिज चल रहा है?
बंटी- हां चल रहा है, आप कौन...?
फोन करके वाला (कॉलर) - तो फिर पकड़ लो, वरना भाग जाएगा।
कॉलर ने थोड़ी देर बाद दोबारा फोन किया - हेलो, फ्रिज है...?
बंटी (गुस्से से) बोला- नहीं है।
फोन करने वाला (कॉलर) - कहा था पकड़ लो, वरना भाग जाएगा...!

Comedy Jokes: बेटे ने दोस्त समझ कर पिता से कही ऐसी बात, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली- जीजा जी आपको जीवन में क्या चाहिए?
जीजा- पैसा।
साली- पैसे को साइड में रखो, अब बताओ क्या चाहिए?
जीजा जी- साइड में रखे पैसे।
जीजा जी की बात सुनकर साली साहिबा हैरान रह गई

Funny Chutkule: बॉयफ्रेंड ने सुनाई गर्लफ्रेंड को प्रेमकहानी, पढ़कर आप भी हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
लड़का- बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही,  
इंजीनियर हूं, कोई उपाय बताइए...
बाबा- बेटा कौन सी ब्रांच है...
लड़का- इलेक्ट्रिकल।
बाबा- फिर तो मुझे नहीं पता बेटा,
क्योंकि मैं मेकेनिकल से था।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें